dainiknavajyoti.com 2009-07-14 16:24:02
जयपुर। जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा ने कहा है कि जल संकट और पेयजल समस्या के निदान के लिए राज्य सरकार
हर संभव प्रयास करेगी। पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने में धन की कमी नहीं आने दी
जाएगी। मदेरणा विधानसभा में पेयजल समस्या पर सरकार का वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेयजल
को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और जिला स्तर पर स्थिति का आकलन कर आकस्मिक योजना पर काम शुरू कर दिया है।
आकस्मिक योजना के कार्यों में गति लाई जाएगी। जिन गांवों में पानी 60 मीटर से नीचे चला गया है वहां पर सिंगल
फेस मोटर आधारित पम्प एक योजना लागू की जाएगी। केंद्रीय भूजल विभाग की ओर से खोदे गए लगभग 100-150 गहरे टयूबवैल
उपलब्ध हैं जिनको जल्द चालू करवाया जाएगा। इस महीने के अंत तक कई वर्षों से खाली चल रहे कनिष्ठ अभियंताओं
के 248 पदों को भर दिया जाएगा।
Wednesday, July 15, 2009
Subscribe to:
Comments (Atom)

