लुणावा। सरकार एक ओर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऎसे में विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अभिभावक खासे चिंतित है। कस्बे के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में 250 छात्राएं अध्ययनरत है।
ग्रामीणों की मांग पर ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व शिक्षा विभाग ने विद्यालय में आनन-फानन में तुलसाराम राठौड़ व मोहनलाल को प्रतिनियुक्ति पर लगाया था, लेकिन नए सत्र से प्रतिनियुक्त शिक्षकों को यहां से अन्यत्र लगा दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं का भविष्य मात्र तीन अध्यापिकाओं पर टिका हुआ है। पिछले लम्बे समय से प्रधानाध्यापिका का पद भी रिक्त चल रहा है। वार्ड पंच मोटाराम वर्मा, मोडाराम, हिरेन्द्र वैष्णव, ओमप्रकाश ओझा सहित ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार तक विद्यालय में शिक्षिकाओं की व्यवस्था नहीं की गई तो तालाबंदी की जाएगी।
विद्यालय में शिक्षिकाओं के पद रिक्त है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश के बाद ही कोई समाधान संभव है।
सुमेरसिंह मेड़तिया, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अघिकारी, बाली।
Rajasthan Patrika Thursday, July 09, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
www.jantakiawaz.com