
बागोड़ा। क्षेत्र सहित आस पास के गांवों में पिछले कई दिनों से हो रही विद्युत कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को हरमू गांव विद्युत सब ग्रेड स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के सूराणा, दादाल, तिलोड़ा व हरमू गांव में पिछले कई दिनों से लगातार विद्युत कटौती जारी है। लेकिन इस ओर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से गुस्साए लोग मंगलवार शाम किसान नेता नारायणसिंह तिलोड़ा के नेतृत्व में कई लोग हरमू गांव स्थित निगम के कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए।
धरने पर बैठने के कई घंटों बाद भी विद्युत निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इधर धरने की जानकारी मिलते ही सायला तहसीलदार व थाना प्रभारी सहदेव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की। धरनार्थियों का कहना है कि विद्युत कटौती के चलते गांवों में पानी की समस्या हो रही है। समाचार लिखे जाने तक धरनार्थी मौके पर जमे हुए थे।
Rajasthan Patrika - Thursday, July 09, 2009


No comments:
Post a Comment
www.jantakiawaz.com