भास्कर नेटवर्क Sunday, July 12, 2009 00:10 [IST]
नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने संतुलित परिवार के लिए युवाओं को देर से विवाह करने का सुझाव दिया है। शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर यहां के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में आजाद ने कहा बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को कानूनन निर्धारित उम्र से ज्यादा पर विवाह करने के बारे में सोचना चाहिए।
आजाद ने कहा कि ‘शादी देर से करोगे तो बच्चे कम होंगे और परिवार संतुलित रहेगा।’ स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, 25 से 30 वर्ष की आयु विवाह के लिए आदर्श आयु हो सकती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में विवाह करना कानून के लिहाज से ठीक है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए लीक से हटकर कुछ करना होगा।
टेलीविजन रोकेगा आबादी
आजाद के मुताबिक, गरीब इलाकों में टेलीविजन जैसे मनोरंजन के साधन न होने से वहां बच्चे ज्यादा पैदा होते हैं। उन इलाकों में बिजली पहुंचे तो घरों में मनोरंजन के साधन भी पहुचेंगे। इसका लाभ जनसंख्या नियंत्रण को मिलेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
www.jantakiawaz.com