Sunday, July 12, 2009

जनसंख्या में एमपी थाईलैंड से आगे, राजस्थान ने इटली को पीछे छोड़ा

Bhaskar पंकज कुमार पांडेय Sunday, July 12, 2009 00:20 [IST]
नई दिल्ली. चीन के बाद सबसे बड़ी आबादी वाले हमारे देश के कई राज्य ऐसे हैं, जो जनसंख्या के मामले में दुनिया के कई देशों को मात दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की आबादी जहां थाईलैंड से ज्यादा है तो राजस्थान इटली को चुनौती दे रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंख्या स्थिरता कोष प्रभाग द्वारा जारी चार्ट के मुताबिक, आबादी के मामले में यही स्थिति छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और लगभग सभी राज्यों की है। यहां तक कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की आबादी भी ऑस्ट्रिया से ज्यादा है।
शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ती आबादी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो देश की आबादी में अगले 16 साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हो जाएगी। इसके लिए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड जैसे राज्य जिम्मेदार होंगे। इसके विपरीत दक्षिण भारत के राज्यों का इसमें महज 13 प्रतिशत योगदान होगा।

No comments:

Post a Comment

www.jantakiawaz.com