Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Thursday, July 16, 2009

प्रजातियों को बसाने की तैयारी



एडिनबर्ग। स्कॉटलैंड के जंगलों से लुप्त हो चुके जंगली सूअर, वन बिलाव और बड़ी बिçल्लयों जैसी कई दुर्लभ वन्य प्रजातियों को फिर से बसाने की तैयारी कर ली गई है। संरक्षणवादियों का मानना है कि जंगलों से धीरे—धीरे लुप्त हो रही वन्य प्रजातियों की वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। लुप्त वन्य प्रजातियों को पुन: जंगलों में लाए जाने को लेकर हुई चर्चा में संरक्षणवादियों ने बताया जंगली सूअर, वन बिलाव, जंगली बिल्ली और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को यहां के जंगलों में फिर से बसाया जाएगा।

पर्यावरण अभियान समूह के सदस्य दान पुलपेट्ट ने बताया कि ये प्रजातियां पारिस्थितिकीय प्रणालियों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी। साथ ही इनसे सांस्कृतिक और आर्थिक लाभ भी होगा। स्विट्जरलैंड और जर्मनी में जंगली सूअर को दोबारा लाए जाने से वहां के पर्यटन को जबर्दस्त बढ़ावा मिला है। पुलपेट्टे ने बताया कि लुप्त हो चुकीं बारह सिंगा और सूअर की कई प्रजातियों को पहले भी यहां के जंगलों में लाया गया था। वे यहां आराम से रह रही हैं। अब वन्य जीवों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment

www.jantakiawaz.com