Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Friday, July 10, 2009

46 डिग्री पारे में 22 घंटे बिना बिजली

भास्कर न्यूज Thursday, July 09, 2009 07:09 [IST]
झुंझुनूं. बिजली मंत्री के जिले में बिजली कटौती को लेकर बवंडर आ सकता है। कटौती कुछ और दिन ऐसे ही चली या बारिश नहीं हुई तो लोगों में करंट दौड़ सकता है। वे सड़कों पर उतर आएं और बिजली अधिकारियों को घेरना शुरू कर दें तो बड़ी बात नहीं। गांवों में नाराज लोग बिजली बिल जमा नहीं कराने की बात करने लगे हैं।
सावन के महिने में भी झुंझुनूं 46 डिग्री तापमान में सुलग रहा है। पिछले चार-पांच रोज से गांवों में बमुश्किल दो-तीन घंटे बिजली आ रही है, इतनी सी देर बिजली में भी बीसीयों बार लपक-झपक(ट्रिपिंग) हो जाती है। बिजली के बिना पीने के लिए पूरा पानी नहीं मिल रहा। लोग टेंकर भी डलवाएं तो कैसे, बिजली बिना वे भी भरे नहीं जा रहे। पशुओं को पानी कहां से पिलाएं। चक्की नहीं चलने से आटा नहीं पिस रहा। दुकान में 10 बजे बाद बैठना मुश्किल हो रहा है। फसल सूखती जा रही है।
आधी रात तक गर्म हवा रहती है। सोने की कोशिश करो भी तो मच्छर सोने नहीं देते। अस्पतालों में मरीज बिजली बिना बेहाल हैं। मेडिकल स्टोर्स पर फ्रिज में रखी जाने वाली दवाएं-वेक्सीन खराब हो रहे हैं। यानि बिजली बिना, जिंदगी मुश्किल ही नहीं बेहद मुश्किल हो गई है, लोगों की बैचेनी दिनों-दिन बढ़ रही है।

No comments:

Post a Comment

www.jantakiawaz.com