Bhaskar News Tuesday, July 07, 2009 06:35 [IST]
अलवर. समाजसेवी नवयुवक मंडल ने वार्ड 16 में बिजली के तारों एवं बिजली कटौती की समस्या हल नहीं करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मंडल के अध्यक्ष फकरुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तार ढीले हैं, जो घर की छतों पर लटकते रहते हैं।
इसके अलावा क्षेत्र में बिजली निगम की ओर से मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजली निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
www.jantakiawaz.com