Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Friday, July 10, 2009

बिजली दफ्तर पर ताला

Bhaskar Wednesday, July 08, 2009 06:14 [IST]
रूपनगढ़. रूपनगढ़ मार्बल एरिया में विगत काफी दिनों से चल रही विद्युत की अघोषित कटौती से परेशान होकर मंगलवार को रूपनगढ़ मार्बल एसोशिएशन के पदाधिकारियों के साथ मार्बल उद्यमियों ने विद्युत की आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर रूपनगढ़ सहायक अभियंता कार्यालय पर स्टॉफ को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी तथा कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए।
बाद में किशनगढ़ के अधिशासी अभियंता ए के जालौरी ने रूपनगढ़ आकर रूपनगढ़ मार्बल एशोसिएशन के औघोगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने का आश्वासन दिए जाने पर कार्यालय का ताला खोला गया तभी जाकर मार्बल एसोशिएशन ने धरना समाप्त किया। जानकारी अनुसार एक माह से रूपनगढ़ विद्युत वितरण निगम कार्यालय के द्वारा रूपनगढ़ मार्बल एरिया में की जाने वाली कटौती के कारण मार्बल उद्यमियों को मार्बल गैगसा चलाने में परेशानी हो रही थी।
जिसके कारण मंगलवार को रूपनगढ़ मार्बल एसोशियसन के अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड, उपाध्यक्ष इकबाल छीपा, मुकेश मोदानी, महावीर गंगवाल, ब्रजराज सारण, बुन्दु खां मंसूरी, शिवजीराम कुमावत, पूर्व प्रधान कानाराम चौधरी, पं. भवानीशंकर दाधीच सहित करीब 100 से ज्यादा मार्बल उघमियों ने आज रूपनगढ़ सहायक अभियंता कार्यालय पर जाकर नारेबाजी करते हुए विघुत की आपूर्ति को रूपनगढ़ में स्थित दोनों मार्बल एरिया में सुचारू रूप से करने की मांग को लेकर सहायक अभियंता जे आर काला का घेराव कर समस्या समाधान करने की मांग की।
वही इसके बाद रूपनगढ़ मार्बल एसोशिएशन ने रूपनगढ़ सहायक अभियंता कार्यालय से स्टांफ को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया तथा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए तथा किशनगढ़ से एक्सईएन को रूपनगढ़ बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में एक्सईएन एके जालौरी ने रूपनगढ़ आकर मार्बल एसोशिएशन के पदाधिकारियों को दोनों मार्बल एरिया में विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से रखने का आश्वासन दिया इसके बाद कार्यालय का ताला खोला।

No comments:

Post a Comment

www.jantakiawaz.com