Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Friday, July 10, 2009

आहत विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश

Bhaskar नगर संवाददाता Friday, July 10, 2009 05:26 [IST]
हनुमानगढ़. भयंकर गर्मी में बिजली कटौती से आहत उपभोक्ताओं में रोष है। ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गुरुवार को जीएसएस का घेराव व प्रदर्शन किया। जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर अब समस्या का कोई समाधान संभव नहीं है। थालड़का. गांव में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जीएसएस का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी होती है। इसके बाद ग्रामीणों के जेईएन हरीशचंद्र ढालिया की अध्यक्षता में वार्ता हुई। इसमें विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया गया।
वार्ता में रावतसर तहसीलदार रामकिशन, कानूनगो ओम पूनियां, रावतसर थानाधिकारी दिनेश राजौरा, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई, भाजपा नेता कृष्ण फौजी, हरिराम सैनी, सरपंच रामप्रताप गोदारा, राकेश टाक, सुभाष डूडी, शिशपाल मिस्त्री, धर्मपाल डूडी, कालूराम व लालचंद ने भाग लिया। पीलीबंगा. विद्युत कटौती के विरोध में काश्तकारों ने गुरुवार को विद्युत निगम के एईएन कार्यालय का घेराव किया। एईएन हनुमानसिंह के शीघ्र व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर काश्तकार शांत हुए। इसमें अनिल चौधरी, आत्माराम भादू, मदनगोपाल मेहरड़ा, पृथ्वीराज, भागीरथ बेनीवाल, सरपंच हरदयालसिंह चहल, नरेंद्र शेखो, मनीराम मेघवाल व गोपाल बिश्नोई शामिल हुए।
डबलीराठान. ग्रामीणों ने 13 जुलाई तक विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। माकपा के जिला सचिव रामेश्वर वर्मा, पंचायत समिति सदस्य जगजीतसिंह जग्गी, कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव नरेंद्र गिरधर, राजकुमार चिलाना, राजकुमार कड़वा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जगतारसिंह, सरपंच अब्दुलहक राठ, पूर्व उपसरपंच नानकसिंह व दीवानचंद ने प्रशासन से मिलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। परलीका. अघोषित विद्युत कटौती को लेकर परलीका क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों ने गुरुवार को डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता नोहर को ज्ञापन दिया।
ग्रामीण रणजीत महिया, कृष्ण सोनी, धर्मपाल मेघवाल, अनलि लाटा आदि ने बताया कि विद्युत कटौती के कारण पेयजल सप्लाई व्यवस्था बाधित हो गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। विद्युत कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस पर डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह चार बजे से नौ बजे तक तथा शाम को पांच से सात बजे तक विद्युत कट लगेगा। फेफाना. विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को 33 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन का घेराव किया।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनसे स्थाई शुल्क शहरों के समान वसूल किया जाता है और विद्युत आपूर्ति गांव के हिसाब से दी जाती है। राजेश इंदौरा, संदीप शर्मा, सज्जनकुमार गोदारा, सुरेंद्र खाती, पवन चारण, कृष्ण छींपा व लादूराम ज्याणी ने पर्याप्त विद्युत आपूर्ति करने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों की जिला परिषद सदस्य अमरसिंह पूनियां के नेतृत्व में निगम के एक्सईएन से वार्ता हुई। इसमें एक्सईएन ने 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो पुन: घेराव किया जाएगा।
18 घंटे मिलेगी बिजली
फेफाना में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश प्रसाद, एक्सईएन जोधपुर डिस्कॉम नोहर

No comments:

Post a Comment

www.jantakiawaz.com